Type Here to Get Search Results !

खेत की मेढ़ के विवाद में 1 की मौत, 2 गंभीर

थाना सुल्तानगंज के तहत ग्राम उमरहारी में वारदात के बाद से ही तनाव, पुलिस ने ड़ाला डेरा
 
ब्यूरो, बेगमगंज (रायसेन).


खेत की मेढ़ को लेकर चल रहे विवाद में तीन सगे भाईयों पर घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो की हालत बेहद गंभीर है। वारदात के बाद जबर्दस्त तनाव है, जिसके चलते पुलिस ने डेरा ड़ाल दिया है। यह वारदात थाना सुल्तानगंज अन्तर्गत ग्राम उमरहारी का है।
पुलिस के अनुसार, खेत की मेढ़ को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते शनिवार सुबह करीब 10.00 बजे घात लगाकर धारदार हथियारों से 9 लोगों ने इसी गांव के किसान सरन पुरी पर हमला कर दिया। पास के खेत में काम कर रहे सरनपुरी के दो भाई बचाने आए तो उन्हें भी बुरी तरह घायल करने के हमलावर भाग गए। तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर तिली अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही सरन पुरी पुत्र रघुनाथपुरी, आयु 40 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लखन 43 वर्ष एवं छोटा भाई माखनपुरी 35 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्राम उमरहारी में तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की आरोपी पक्ष से झड़प होने के बाद भी तीन हमलावरों को दबोचने में कामयाब रही।

पुरानी रंजिश का बदला चुकाने किया हमला
ग्राम उमरहारी में सरन पुरी और दयाल कुशवाहा के खेत अगल-बगल लगे हुए है। करीब डेढ़ माह पहले मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दयाल कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा और शोभाराम कुशवाहा ने सरन पुरी के साथ मारपीट की थी। इसके नतीजे में घायल सरन पुरी करीब 20 दिन भोपाल के अस्पताल में भर्ती रहा था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता चला आ रहा था। इसी रंजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शनिवार को राजाराम कुशवाहा, शोभाराम कुशवाहा, दयाल कुशवाहा, भैयाराम कुशवाहा, सीताराम सहित करीब दर्जनभर आरोपी घात लगाकर बैठ गए और जैसे ही खेत पर जाने के लिए सरन पुरी वहां से गुजरा, वैसे ही हमला कर दिया गया। कुल्हाड़ी, फर्सा आदि धारदार हथियारों से हमला होते ही सरन ने अपने बचाव के लिए पास में ही दूसरे खेत में काम कर रहे अपने बडेÞ भाई लखन और छोटे भाई माखन पुरी को आवाज दी। इस पर दोनों दौड़ते हुए पहुंचे तो उन पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया और तीनों को मरा हुआ समझ कर भाग गए।

झड़प के बाद पुलिस ने ड़ाला डेरा

वारदात के बाद आस-पास खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने तीनों घायलों को सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सागर के तिली अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुरी तरह से घायल सरनपुरी की मौत हो गई, जबकि लखन व माखन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार माखन की हालत ज्यादा नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी गिरीश बोहरे दल बल के साथ ग्राम उमरहारी पहुंच गए। पुलिस बल ने आरोपियों को पकड़ने उनके घरों पर दबिश दी तो परिजनों से पुलिस की झड़प हो गई, इसके बाद पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा। बाकी आधा दर्जन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना से ग्राम में तनाव है, जिसको देखते हुए पुलिस वहां डेरा डाले हुए है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 147,148,149, 307, 302 भारतीय दंड विधान के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.